खैरना पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, युवक ने लगाई फांसी—पुलिस ने बताया ‘निराधार’, जांच शुरू

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में सोमवार देर रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बालम सिंह पुत्र कुंदन सिंह के रूप में हुई है, जो बाहर नौकरी करता था और इन दिनों अवकाश पर घर आया हुआ था।


परिजनों ने आरोप लगाया है कि खैरना चौकी पुलिस के उत्पीड़न और कथित मारपीट से आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को बालम सिंह गरमपानी क्षेत्र में वीडियो बना रहा था, जहां उसकी मौजूद पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस उसे खैरना चौकी ले गई। परिजनों का कहना है कि चौकी में उसके साथ मारपीट की गई और उसका चालान किया गया। शाम को घर लौटने पर वह काफी परेशान था और रात में उसने आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


वहीं, पुलिस अधीक्षक (क्राइम) नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि बालम सिंह शराब के नशे में गरमपानी-खैरना क्षेत्र में वीडियो बनाते हुए अशोभनीय व्यवहार कर रहा था, जिसे पुलिस ने रोका। इसके बाद उसका पुलिस एक्ट में चालान किया गया और सीएचसी गरमपानी में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


एसपी के अनुसार, बाद में परिजनों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया। देर रात करीब दो बजे उसके आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भेज दिया है। पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


पुलिस ने यह भी बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए गरमपानी और खैरना क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119