ऑटो में सटकर बैठी ‘मुस्कान’ निकली शातिर लुटेरी -मंगलसूत्र पर करती थी वार –पति की भूमिका भी संदिग्ध

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। शहर में ऑटो और रिक्शों में सफर कर रही महिलाओं को निशाना बनाकर मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से जेवर पार करने वाली यह आरोपी महिला लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी।


कोतवाली हल्द्वानी और थाना मुखानी क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी वारदातों के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी को रोडवेज स्टेशन के पास से धर दबोचा। गिरफ्तार महिला की पहचान मुस्कान (26) पत्नी अमित, निवासी ब्रजधाम कॉलोनी, थाना हाईवे मथुरा (यूपी) के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


मामले का खुलासा तब हुआ जब कुसुमखेड़ा निवासी दीपा खडायत ने 26 मार्च को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को कालाढूंगी टेम्पो स्टैंड से घर लौटते वक्त एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ उनके पास सटकर बैठ गई और बार-बार खिसकने को कहती रही। घर पहुंचते ही उनका मंगलसूत्र गायब था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

शक उसी महिला पर गया—जो अब पुलिस गिरफ्त में है।
पूछताछ में आरोपी ने न सिर्फ इस वारदात को कबूला, बल्कि मुखानी क्षेत्र में भी इसी तरह की चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से मंगलसूत्र और अन्य जेवर बरामद किए हैं।


जांच में चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ कि आरोपी का पति अमित भी इन अपराधों में सहयोग करता है। उसके खिलाफ आगरा के विभिन्न थानों में डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धाराएं बढ़ा दी हैं और आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। शहरवासियों से अपील की गई है कि सार्वजनिक वाहनों में सतर्क रहें, खासकर भीड़भाड़ के दौरान।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119