नानकमत्ता बैराज में मिला बग्गा चोबन निवासी रोडवेज चालक का शव
नानकमत्ता। नानकसागर बैराज में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पानी में शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद नानकमत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।
जांच के दौरान मृतक की पहचान मनोहर सिंह (54 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी बग्गा चौवन, खटीमा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
बताया जा रहा है कि मनोहर सिंह उत्तराखंड रोडवेज में बस चालक के पद पर तैनात थे। उनके इस तरह अचानक शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर है।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
नानकमत्ता पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग