उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में तैनात वनकर्मियों पर ग्रामीणों के साथ मारपीट और अभद्रता का गंभीर आरोप लगा है। घटना के विरोध में एक युवक पेट्रोल लेकर ढेला वन चौकी की छत पर चढ़ गया और आरोपी वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई व निलंबन की मांग करने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

जानकारी के अनुसार ढेला गांव निवासी शिव गिरी और वन गुर्जर नन्दू जंगल किनारे जलौनी लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान एक वन आरक्षी और दो दैनिक कर्मियों ने उन्हें पकड़कर ढेला वन चौकी पहुंचाया। वहां वन अधिनियम के तहत उनका चालान कर जुर्माना वसूला गया। आरोप है कि इसके बाद वनकर्मियों ने दोनों ग्रामीणों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही शिव गिरी का भतीजा चंदन गिरी पेट्रोल लेकर वन चौकी की छत पर चढ़ गया और आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगा। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण भी ढेला रेंज कार्यालय पहुंच गए और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर मौजूद एक महिला वनकर्मी ने भी उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की। इससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर दोषी वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि पूरे मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119