अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार विगत देर शाम सूतमिल चौकी इंचार्ज इंद्र सिंह ढेला पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नई बस्ती मोहल्ला निवासी वसीम पुत्र शाहिद हुसैन को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले जेल भी जा चुका है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम