हल्द्वानी में 16 वर्षीय किशोरी लापता -भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।


जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन के साथ हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है। उसने बताया कि 11 मार्च को उसकी 16 वर्षीय बहन घर से किसी काम से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पीड़ित भाई के अनुसार उसने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन बहन का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119