हल्द्वानी में संदिग्ध मौत से सनसनी: बहन-जीजा के घर सोया युवक सुबह मिला मृत, मिर्गी के दौरे की आशंका

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक अपनी बहन और जीजा के घर रह रहा था। रात में खाना खाने के बाद वह सोने चला गया, लेकिन सुबह जब देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की। इस दौरान वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। घबराए परिजन तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


मृतक की पहचान अजीत कुमार चौहान पुत्र सुरेश चौहान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से का रहने वाला था और यहां में अपनी बहन व जीजा के साथ रह रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


परिजनों के मुताबिक अजीत को पहले से के दौरे आते थे। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय मिर्गी का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि पुलिस किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119