हल्द्वानी में काला पीलिया से युवक की मौत -डीजे ऑपरेटर के निधन से परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काला पीलिया (जॉन्डिस) की चपेट में आने से एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र मोहन लाल कश्यप निवासी पुरानी कत्था फैक्ट्री, बरेली रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है। संजीव पेशे से डीजे ऑपरेटर था और स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों में काम करता था। परिजनों ने बताया कि संजीव पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था और उसे काला पीलिया होने की शिकायत थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


परिजनों के मुताबिक बीते गुरुवार को अचानक संजीव की तबीयत अधिक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे आनन-फानन में उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं बेस अस्पताल हल्द्वानी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत बीमारी के चलते हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


संजीव की मौत से न सिर्फ उसके परिवार बल्कि क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119