खटीमा क्षेत्र में गुलदार का आतंक -बिरिया मझोला में महिला पर हमला, पुन्नापुर में नीलगाय को बनाया शिकार

खबर शेयर करें 👉

खटीमा क्षेत्र की तीनों रेंज में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार को किलपुरा रेंज के बिरिया मझोला गांव में गुलदार के हमले में एक महिला घायल हो गई, जबकि खटीमा रेंज के पुन्नापुर क्षेत्र में गुलदार ने एक नीलगाय को मार डाला।


सोमवार को बिरिया मझोला निवासी 40 वर्षीय जुलैखा पत्नी सुलेमान अपने घर के आंगन में खड़ी थीं, तभी अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर वन दरोगा राजेंद्र राणा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


वन विभाग के अनुसार घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वन दरोगा खीमानंद आर्य ने बताया कि रविवार को देवकला क्षेत्र में भी गुलदार देखे जाने की सूचना मिली थी, जिस पर वहां ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वहीं मंजरा ग्राम में गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए पिंजरे भी लगाए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्द्वानी में दुखद घटना : युवक की मौत के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम


इधर खटीमा रेंज के पुन्नापुर गांव के एक खेत में गुलदार द्वारा नीलगाय को मार दिए जाने की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल और गहरा गया है। लगातार हो रही घटनाओं से लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


गौरतलब है कि इससे पहले करीब दो सप्ताह पूर्व सुरई रेंज के बग्गा 54 क्षेत्र में बाघ के हमले में एक वृद्ध की मौत हो चुकी है। वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही ने वन विभाग के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119