“कूटनीति की जंग: भीमताल में ‘मुनैरा 2.0’ का धमाकेदार आगाज -वैश्विक मुद्दों पर छात्रों की तीखी बहस”

खबर शेयर करें 👉

भीमताल, 25 अप्रैल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में शनिवार को मुनैरा 2.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। तेजस्वी बुद्धिमत्ता, प्रभावशाली वक्तृत्व कला और वैश्विक दृष्टिकोण के संगम के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा और कूटनीतिक संवाद का मंच प्रदान किया।

वर्डव्हिम्स क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने परिसर को वैश्विक एकता के रंगों से सजा दिया। विभिन्न देशों के झंडों से सुसज्जित परिसर ने पूरे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जोशीली बहसों, विचारोत्तेजक चर्चाओं और कूटनीतिक रणनीतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद भावपूर्ण वंदना एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

इस अवसर पर परिसर निदेशक ने अपने संबोधन में ग्राफिक एरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व में संस्थान की प्रगति और विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में मॉडल यूनाइटेड नेशंस जैसे आयोजन संवाद, सहयोग और सार्थक समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कार्यक्रम में ईशिता कर्नाटक, सदस्य सलाहकार बोर्ड ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सचिव-जनरल सागर सिंह रावत ने औपचारिक रूप से गैवल बजाकर मुनैरा 2.0 का उद्घाटन किया।

मुनैरा 2.0 में विभिन्न समितियों का गठन किया गया, जिनमें संयुक्त राष्ट्र महासभा (DISEC), संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टी मीट, लोकसभा तथा इंटरनेशनल प्रेस शामिल रहे। इन समितियों में मध्य पूर्व मानवाधिकार संकट, बाहरी प्रवासन नीति, जीवाश्म ईंधन से संक्रमण के सामाजिक-आर्थिक प्रभाव, वन नेशन वन इलेक्शन, सीमा पार प्रवासन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर गंभीर और रोचक बहस हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

कार्यक्रम के प्रथम दिवस का समापन उत्साह और नई ऊर्जा के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने आगामी सत्रों में और भी प्रभावशाली चर्चाओं की उम्मीद जताई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119