उत्तराखंड-अवैध नशा मुक्ति केंद्र की बड़ी लापरवाही : 17 वर्षीय किशोर वेंटिलेटर पर, संचालिका पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी (नैनीताल)। जिले में संचालित एक अवैध नशा मुक्ति केंद्र की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां इलाज के नाम पर भर्ती किए गए 17 वर्षीय किशोर की हालत नाजुक हो गई। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विठोरिया नंबर-1, मल्ली बमोरी निवासी श्रीमती जया अधिकारी ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई कि उनका पुत्र शुभम अधिकारी (17 वर्ष) नशे की लत से जूझ रहा था। उसके उपचार के लिए करीब दो महीने पहले उसे “संकल्प नशा मुक्ति समिति” में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के मुताबिक, 21 तारीख को जब वह अपने बेटे से मिलने गईं तो वह सामान्य स्थिति में था। लेकिन उसी दिन बाद में केंद्र की ओर से सूचना दी गई कि शुभम अचानक बेहोश हो गया है और उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल लाया जाए।
परिवार जब अस्पताल पहुंचा तो वहां नशा मुक्ति केंद्र का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि किशोर की किडनी और लीवर बुरी तरह प्रभावित हो चुके हैं और उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
🔍 पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच शुरू की गई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि संबंधित नशा मुक्ति केंद्र बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित हो रहा था। साथ ही, एक नाबालिग को अवैध रूप से वहां रखकर इलाज किया जा रहा था, जिसमें घोर लापरवाही बरती गई।
⚖️ मुकदमा दर्ज
थाना मुखानी पुलिस ने इस मामले में FIR संख्या 50/26 दर्ज करते हुए
धारा 125 बी.एन.एस.
मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 की धारा 87/108
के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस प्रकरण में आयुषी कपिल (निवासी लामाचौड़, हल्द्वानी) को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम