अल्टो कार में ठुंसी मिली अवैध शराब-बियर की खेप -1.08 लाख का माल बरामद, युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अल्टो कार से भारी मात्रा में अवैध शराब और बियर बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल की रात कोतवाली क्षेत्र में क्वारब रोड पर लोधिया की ओर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मस्जिद से करीब 200 मीटर आगे एक अल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन चालक अक्षत सिंह बिरोड़िया के कब्जे से 9 पेटी अंग्रेजी शराब (108 बोतल) और 8 पेटी बियर (192 कैन) बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर कोतवाली में आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बरामद शराब की कीमत करीब 1 लाख 8 हजार 600 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी अक्षत सिंह बिरोड़िया (25) पुत्र सर्वजीत सिंह बिरोड़िया निवासी ग्राम बिरोड़ा, थाना व जिला अल्मोड़ा का रहने वाला है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल सुन्दर लाल और कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119