बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वाला पिता ही निकला शोषण का आरोपी

खबर शेयर करें 👉

-दो नाबालिग बेटियों के यौन शोषण के आरोप में पिता गिरफ्तार, दिल्ली से सुरक्षित बरामद हुईं बच्चियां
बाजपुर/केलाखेड़ा।
केलाखेड़ा थाना क्षेत्र से सामने आए सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पुष्टि की है कि अपनी दो नाबालिग बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला पिता ही उनका यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने समाज में रिश्तों की मर्यादा और मानवीय संवेदनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-7, आज़ाद नगर निवासी आसिफ अली ने 1 जनवरी 2026 को थाने में तहरीर दी थी कि उसकी दो नाबालिग बेटियां (उम्र 15 व 13 वर्ष) बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। दो नाबालिग बच्चियों के एक साथ लापता होने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल गंभीरता से कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और कस्बे के आसपास लगे लगभग 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम दिल्ली पहुँची, जहाँ से दोनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


बरामदगी के बाद बच्चियों को रुद्रपुर स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया और बाल कल्याण समिति के समक्ष उनके बयान दर्ज कराए गए। पुलिस ने बताया कि बच्चियों ने अपने बयानों में खुलासा किया कि उनका सगा पिता पिछले करीब दो वर्षों से उनके साथ जबरन शारीरिक शोषण करता आ रहा था और लगातार छेड़छाड़ करता था। इसी उत्पीड़न से परेशान होकर दोनों ने घर छोड़ने का निर्णय लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


पुलिस ने बच्चियों के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 64/351(2) बीएनएस एवं 5(ढ)/6 पोक्सो अधिनियम की धाराओं की बढ़ोतरी की। बुधवार 7 जनवरी 2026 को पुलिस ने आरोपी आसिफ अली को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, विवेचक एसएसआई विनोद फर्त्याल, महिला उपनिरीक्षक पूनम रावत एवं कांस्टेबल सचिन कुमार की अहम भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119