माल रोड पर महिला से अभद्रता का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
नैनीताल। नैनीताल में एक महिला ने एक व्यक्ति पर आपत्तिजनक और अराजक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नैनीताल निवासी महिला किसी कार्य से माल रोड क्षेत्र गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे वह आक्रोशित हो गई। घटना से आहत महिला बुधवार को मल्लीताल कोतवाली पहुंची और पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
महिला के कोतवाली पहुंचने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले को लेकर हंगामा किया। इससे कुछ देर के लिए कोतवाली परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।
मामले में मल्लीताल कोतवाली के एसआई प्रवीण कुमार तेवतिया ने बताया कि महिला से लिखित शिकायत मांगी गई है। फिलहाल घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद