प्रयागराज में माघ मेला-2026 का शुभारंभ -कड़ाके की ठंड में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

प्रयागराज। प्रयागराज में माघ मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। तड़के सुबह से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पहले ही दिन मेला क्षेत्र में भारी भीड़ देखने को मिली।


माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस दौरान कई प्रमुख स्नान पर्व और धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। पहले बड़े स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा की गई व्यापक तैयारियों का असर जमीनी स्तर पर साफ नजर आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


मेले की सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व बताया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में 400 से अधिक एआई-इनेबल्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके अलावा ड्रोन के जरिए भी भीड़ और यातायात पर लगातार नजर रखी जा रही है। जल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के गोताखोरों को संगम सहित विभिन्न घाटों पर तैनात किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एटीएस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की भी तैनाती की गई है। पूरे मेला क्षेत्र को कई सेक्टरों में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।


एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने बताया कि माघ मेला-2026 के पहले बड़े स्नान पर्व को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ड्रोन, एआई-इनेबल्ड कैमरे और एआई-आधारित सिस्टम के माध्यम से पूरे क्षेत्र की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ट्रैफिक और सुरक्षा टीमें पूरी तरह सतर्क हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


उन्होंने आगे बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को एक माह से अधिक समय तक विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से संबंधित सभी आवश्यक प्रशिक्षण पहले ही पूरे कर लिए गए थे। श्रद्धालु सुरक्षित और सुचारू रूप से स्नान कर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119