नशे के खिलाफ ग्राफिक एरा भीमताल में गूंजी शपथ, छात्रों ने लिया ‘नशे को ना’ कहने का संकल्प

खबर शेयर करें 👉

-‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग कमेटी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर में देशव्यापी ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग कमेटी की ओर से एंटी-ड्रग शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिसर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशीले और मादक पदार्थों से दूर रहने तथा समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

सामूहिक शपथ के दौरान विद्यार्थियों ने स्वस्थ, सुरक्षित और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के प्रति स्वयं और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि वे नशे से दूर रहेंगे और अपने साथियों को भी इसके दुष्परिणामों से बचाने का प्रयास करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बरेली से चरस लेने पहुंचे दो युवक 2.092 किलो चरस के साथ गिरफ्तार -कपकोट में एसओजी की बड़ी कार्रवाई

इस अवसर पर भीमताल परिसर के निदेशक ने कहा कि युवा देश की शक्ति और भविष्य हैं। आज युवाओं द्वारा लिए गए निर्णय ही आने वाले समय में समाज की दिशा तय करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने स्वास्थ्य, परिवार, सपनों और भविष्य को ध्यान में रखते हुए नशे के विनाशकारी प्रभावों से दूर रहने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-घर में अंदर से ताला, नदी में मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव

उन्होंने कहा कि एंटी-ड्रग शपथ केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वयं, परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। विद्यार्थियों को नशे के प्रति पहली ही बार में ‘न’ कहने और नशे की समस्या से जूझ रहे किसी मित्र की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही मादक पदार्थों से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की लत केवल स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि शिक्षा, पारिवारिक संबंधों, आर्थिक स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर भी गंभीर असर डाल सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कांवड़ मेले में नकली नोटों का खेल! हरकी पैड़ी पर 30 हजार के जाली नोट बरामद, आरोपी फरार

एंटी-ड्रग कमेटी ने युवाओं के लिए स्वस्थ, सुरक्षित, अनुशासित और सशक्त वातावरण तैयार करने की दिशा में भविष्य में भी लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119