जागेश्वर धाम में बनेगा 100 बेड का मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल -केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

खबर शेयर करें 👉

-आरतोला-गुरूड़ाबाज के बीच भूमि तलाशने के निर्देश; श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने आरतोला और गुरूड़ाबाज के बीच 100 बेड का मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने 11 फरवरी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा को पत्र भेजकर अस्पताल निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जमीन तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


प्रस्तावित अस्पताल में बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। अस्पताल बनने से घाट पनार से लेकर अल्मोड़ा तक के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


वर्तमान में जागेश्वर क्षेत्र में अस्पताल नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को सामान्य उपचार के लिए भी आरतोला या पनुवानौला जाना पड़ता है। जागेश्वर से करीब 16 किलोमीटर दूर धौलादेवी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, जबकि पनुवानौला में लगभग सात किलोमीटर दूरी पर सीएचसी संचालित है। इससे जागेश्वर धाम में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लंबे समय से कमजोर बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


पूर्व जिलाधिकारी आलोक पांडेय ने स्थायी अस्पताल बनने तक स्वास्थ्य विभाग को अस्थायी रूप से एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट को आवश्यक दवाओं के साथ जागेश्वर में तैनात करने के निर्देश दिए थे। हालांकि विभाग ने केवल श्रावणी मेले के दौरान ही डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती की और मेला समाप्त होने के बाद उन्हें वापस बुला लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण पिछले वर्ष जागेश्वर धाम में दो श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है। अब पर्यटक सीजन शुरू होने वाला है, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने चारधाम की तर्ज पर जागेश्वर धाम में भी पर्यटक सीजन के दौरान डॉक्टरों और आवश्यक दवाओं की नियमित व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119