एफएओ के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने किया लालकुआं आँचल डेयरी प्लांट का दौरा

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के आँचल दुग्धशाला स्थित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर यहां की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल में इंग्लैंड से आए प्रतिनिधि भी शामिल थे, जिन्होंने संयंत्र की व्यवस्थाओं और संचालन में विशेष रुचि दिखाई।


भ्रमण के दौरान टीम ने संयंत्र में दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण और विपणन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने प्रतिनिधिमंडल को संयंत्र की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संयंत्र में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से दुग्ध की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


एफएओ टीम ने संयंत्र की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई व्यवस्था तथा गुणवत्ता नियंत्रण के लिए अपनाई जा रही प्रक्रियाओं की सराहना की। अधिकारियों ने टीम को संयंत्र की उत्पादन क्षमता, दुग्ध संग्रहण प्रणाली और किसानों से जुड़े सहकारी ढांचे के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


इंग्लैंड से आए प्रतिनिधियों ने दुग्ध प्रसंस्करण व्यवस्था और किसानों से जुड़े सहकारी मॉडल को करीब से समझा तथा इसे किसानों के लिए उपयोगी पहल बताया। साथ ही दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और दुग्ध उत्पादकों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


इस अवसर पर पशु आहार निर्माण शाला के सामान्य प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रभारी कारखाना प्रबंधक धर्मेन्द्र सिंह राणा, प्रभारी अभियंत्रण राजू दुम्का, प्रभारी गुणवत्ता नियंत्रण आर.सी. आर्या, प्रभारी एमआईएस कमलेश कुमार, हेमंत पाल, विपिन तिवारी और कमल गरवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119