कार से तस्करी कर ले जा रहे थे गांजा, दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान कार से 10.25 किलो अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 2.56 लाख रुपये आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


6 मार्च को भिकियासैंण चौकी तिराहे पर पुलिस ने एस-क्रॉस मारुति कार संख्या यूके07 डीजी 6485 को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कार में सवार बिल्ला सिंह उर्फ बिल्लू (33) पुत्र बचन सिंह और सतीश कुमार (28) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी मिलक नौखरीद थाना स्वार, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से कुल 10.25 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा रामपुर ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस अब तस्करी के स्रोतों की जानकारी जुटाने में लगी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


कार्रवाई करने वाली टीम में भिकियासैंण चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद और कांस्टेबल भूपेंद्र जीना शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119