बागेश्वर में होटल से 104 विस्फोटक छड़ें बरामद -होटल स्वामी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिले में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शामा क्षेत्र के लिली तिराहे स्थित एक होटल से पुलिस ने 104 बेलनाकार विस्फोटक छड़ें बरामद की हैं। मामले में होटल स्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सोमवार को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जनपद में शत-प्रतिशत सत्यापन और नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी शामा प्रभारी सुमित कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र के होटलों और होमस्टे की नियमित जांच कर रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


चेकिंग के दौरान होटल खिलैश की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान काउंटर के नीचे रखे एक कट्टे से 104 बेलनाकार विस्फोटक छड़ें बरामद हुईं, जिन पर “राज जेल 90” अंकित था। मौके पर मौजूद होटल स्वामी पान सिंह (52) पुत्र उमेद सिंह को तत्काल हिरासत में ले लिया गया।


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2010 से 2012 के बीच क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान वह बारूद गोदाम की देखरेख करता था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बची हुई विस्फोटक सामग्री को उसने अवैध रूप से अपने पास रख लिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊधमसिंह नगर से बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग “मौली” को मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद टीम ने पुष्टि की कि बरामद सामग्री विस्फोटक है, जिसे सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जाना आवश्यक है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कपकोट में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 5 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बरामद विस्फोटक को सील कर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119