अराजकता कर रहे 107 नशेड़ी हिरासत में, 16 वाहन सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैला रहे 107 नशेड़ी और हुड़दंगियों को हिरासत में लिया। सभी के चालान कर काउंसलिंग की गई और सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : खाई में गिरा आरबीएम से लदा डंपर, चालक घायल

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सात लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि नशे में वाहन चलाने पर आठ चालकों को गिरफ्तार किया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर 16 वाहन सीज किए गए, जिनमें रेट्रो साइलेंसर लगे वाहन भी शामिल हैं। इनमें से दस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि ‘ऑपरेशन रोमियो’ के तहत जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने कहा कि सड़कों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई का असर दिखने लगा है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119