स्कूल के गेट से गायब हुई 15 साल की छात्रा -अज्ञात युवक संग स्कूटी पर फरार, लाखों के जेवर और नकदी भी साथ ले गई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में एक 15 वर्षीय छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने से सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि एक अज्ञात युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। हैरानी की बात यह है कि छात्रा घर से लाखों रुपये के सोने के जेवर, 10 हजार रुपये नकद और कुछ कपड़े भी साथ ले गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में एनएसएस स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने लिया सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संकल्प

परिजनों के अनुसार 1 जुलाई की सुबह छात्रा को तिकोनिया स्थित स्कूल के गेट पर छोड़ा गया था, लेकिन वह स्कूल के अंदर पहुंची ही नहीं। छुट्टी के समय जब पिता उसे लेने पहुंचे तो उसके लापता होने की जानकारी मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक अज्ञात युवक छात्रा को नीले रंग की स्कूटी (एमपी-15 एमआर-0436) पर अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद परिवार के होश उड़ गए।

परिजनों का कहना है कि छात्रा बेहद सीधी-सादी है और उन्हें आशंका है कि उसे झांसा देकर अपने साथ ले जाया गया है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द बरामदगी की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  किसान दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों की दी जानकारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज, स्कूटी नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर छात्रा की तलाश तेज कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119