उत्तराखंड…गैबुआ के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

रामनगर-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैबुआ के समीप शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उतरराखंड...झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही

जानकारी के अनुसार, गैबुआ निवासी कमलेश आर्य शुक्रवार सुबह बैलपड़ाव से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम कमोला निवासी बसंती थापा ने उनसे लिफ्ट मांगी। कमलेश उन्हें छोई स्थित उनके रिश्तेदार के घर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान गैबुआ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

हादसे में कमलेश आर्य और बसंती थापा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. हर्ष ने कमलेश आर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बसंती थापा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए डंपर चालक की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119