उत्तराखंड…ड्यूटी से लौटे पीएसी जवान की करंट लगने से मौत —बिजली ठीक करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

खबर शेयर करें 👉

31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एक कांस्टेबल की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। ड्यूटी पूरी कर घर लौटे जवान बिजली की तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े थे, इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 36 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह रावत, पुत्र लाल सिंह रावत, के रूप में हुई है। वह वर्ष 2011 बैच के जवान थे और 31वीं वाहिनी पीएसी की डी कंपनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ रुद्रपुर की बगवाड़ा स्थित ग्रीन व्यू कॉलोनी में रहते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हत्या की साजिश नाकाम --पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में गोली, तीन बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

जानकारी के अनुसार, सोमवार को उनकी ड्यूटी शाम चार बजे तक थी। ड्यूटी समाप्त कर जब वह घर पहुंचे तो वहां बिजली की तकनीकी खराबी थी। इसे ठीक करने के लिए वह बिजली के पोल पर चढ़ गए। मरम्मत के दौरान अचानक करंट लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दरगाह जाते समय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म --एक आरोपी की पहचान

परिजन, भाजपा नेता सुशील गाबा और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में समाजसेवी सुशील गाबा सहित कई लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

धर्मेंद्र सिंह रावत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...सीएम दरबार पहुंची हल्दूचौड़ अस्पताल की बदहाली -स्वास्थ्य सचिव को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

31वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक मिथिलेश सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह रावत डी कंपनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और विभाग की अनुमति से निजी आवास में रह रहे थे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर गए थे, जहां बिजली ठीक करने के दौरान यह हादसा हो गया।

धर्मेंद्र रावत के निधन की खबर मिलते ही 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक, अधिकारियों और जवानों में शोक की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119