मानसून और कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार अलर्ट, डीएम के सख्त आदेश — नाले साफ करो, राहत केंद्र तैयार रखो

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। आगामी मानसून, बढ़ती गर्मी और कांवड़ मेले को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को मानसून से पूर्व नालों और नालियों की सफाई पूरी करने, संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन करने और राहत केंद्रों को पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से समय रहते निपटा जा सके। बैठक में ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

डीएम मयूर दीक्षित ने नगर निगम, जिला पंचायत, पंचायतीराज विभाग, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीन आने वाले सभी नालों, नालियों और कलमाठों की मानसून से पहले अनिवार्य रूप से सफाई कराई जाए, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने तहसील और खंड विकास अधिकारियों को आपदा प्रबंधन उपकरणों को सुचारू स्थिति में रखने तथा संभावित आपदा को देखते हुए राहत केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं सिंचाई विभाग को भूमि कटान और जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर चिन्हांकन करने तथा तटबंधों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए जल संस्थान का टोल फ्री नंबर 18001804100 भी जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119