बिंदुखत्ता में 16 वर्षीय छात्र ने सल्फास खाकर दी जान -परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बिंदुखत्ता क्षेत्र में बुधवार को 16 वर्षीय छात्र विक्रम सिंह ने सल्फ़ास खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

मूल रूप से बागेश्वर जिले के समा गांव निवासी केशर सिंह परिवार के साथ कई वर्षों से बिंदुखत्ता, कालिका मंदिर के पास रहते हैं। पिता दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां विमला स्थानीय निजी स्कूल में काम करती हैं। इसी स्कूल में विक्रम 11वीं कक्षा में पढ़ता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान

बुधवार सुबह विक्रम ने छोटी बहन के साथ नाश्ता किया और दोस्तों संग घर के पास मोबाइल गेम खेलने गया। कुछ देर बाद वह घर लौटा और अज्ञात कारणों से सल्फ़ास खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद छोटी बहन ने मां को फोन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

परिजन पहले उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया गया। शाम करीब 6.50 बजे उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बुधवार रात 11.45 बजे उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और परिजनों से पूछताछ कर घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119