गौजाजाली बिचली हल्द्वानी से 17 वर्षीय किशोरी लापता
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गौजाजाली बिचली निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उनकी बेटी बीते 18 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तहरीर में उन्होंने गौजाजाली निवासी एक हिमांशु नामक युवक पर बेटी को भगाने का संदेह जताया है।
परिजनों के अनुसार किशोरी और हिमांशु के बीच प्रेम संबंध थे और उन्हें आशंका है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न