दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शादी के समय दहेज न लेने वाले ससुरालियों ने शादी के बाद 10 लाख की डिमांड कर डाली और रोजाना ही दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब ससुरालियों की डिमांड पूरी नहीं हुई तो महिला को घर से बार-बार निकाला गया, इतना ही नहीं उसके पति ने तलाक के लिए वाद दायर भी कर दिया। इंसाफ की गुहार लेकर महिला एसएसपी के पास पहुंची और कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


बता दें कि एसएसपी पीएन मीणा को सौंपे गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने कहा कि उसका विवाह नवम्बर 2021 में हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी के दौरान ससुराल वालों ने शुरू में किसी भी तरह का दहेज न देने की बात कही, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद पीड़िता के ससुर ने कहा कि उनके ऊपर कई मुकदमे चल रहे है उसके लिए 10 लाख खर्च होने है और मायके से लाने की बात कहीं। आरोप है कि दस लाख रुपये के लिए ससुर के साथ उसकी सास ने भी दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालो ने उसे कभी भी स्थाई रूप से घर में नहीं रखा, उसे अलग कमरे में रखा जाता था। वही पति बार-बार उसे मायके छोड़कर आ जाता था। आरोप है कि उसका पति उसे आत्महत्या करने की धमकी देकर हर समय डराया धमकाया करता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

महिला ने बताया कि इसी बीच उसके पति ने तलाक के लिए वाद दायर भी किया है। पीड़िता का कहना है कि इस मामले को लेकर उसने राज्य महिला आयोग को भी सूचना दी है। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119