प्रेमनगर में स्कूटर सवार 17 वर्षीय किशोर की एक्सिडेंट में मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रेमनगर में बुधवार देर रात स्कूटर सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह अपनी बहन को स्कूटर से प्रेमनगर वापस छोड़कर वापस बसंत विहार स्थित अपने घर जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि बुधवार देर रात कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली। बताया गया कि बुलबुल चौक प्रेमनगर के पास स्कूटर सवार लड़के का एक्सिडेंट हुआ है। वहां से उसे प्रेमनगर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची तो वह किशोर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा

उसकी पहचान वंश शर्मा उम्र 17 वर्ष पुत्र श्रीगणेश शर्मा निवासी उत्तम ऑटो केयर, बसंत विहार के रूप में हुई। जानकारी करने पर पुलिस को पता लगा कि बुधवार रात वह घर से अपनी बहन को प्रेमनगर छोड़ने आया था। वहां से स्कूटर से वापस जाते वक्त वह हादसे का शिकार हुआ। मौके से गुजर रहे लोगों ने उसे वाहन के टक्कर मारकर फरार होने की बात कही। पुलिस उक्त वाहन की तलाश शुरू कर दी है। एसओ गिरीश नेगी ने मृतक के परिजनों ने तहरीर लेकर हादसे में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119