किरायेदार की दरिंदगी! परिवार की बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया -अपहरण का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर की एक प्रतिष्ठित कॉलोनी में रहने वाले परिवार की बेटी को उनका ही किरायेदार बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परेशान परिजनों ने युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


पीड़ित परिजनों के अनुसार, 14 जनवरी को उनकी पुत्री किसी काम से घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। इसी दौरान घर में किराए पर रह रहा युवक अनिल कश्यप भी अचानक गायब हो गया। परिजनों का आरोप है कि अनिल ने पहले युवती को बहला-फुसलाया और उसे मोबाइल फोन भी दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवक को समझाया भी था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


परिजनों का कहना है कि उन्हें पूरा शक है कि अनिल कश्यप उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने युवक के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई और बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


इस मामले में कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और युवती की तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119