नाबालिग के स्कूटी चलाने पर अभिभावक का 25 हजार का चालान, स्कूटी सीज

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों /यातायात निरीक्षक/इंटरसैप्टर प्रभारी को जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नशे में वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से/नाबालिग द्वारा वाहन चलाने / रैश ड्राइविंग करने वालें लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सरयू में बहे 8 वर्षीय मासूम की तलाश दूसरे दिन भी जारी -पुलिस-एनडीआरएफ का युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान

इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत मय हमराह का0 सुनील,का0 ललित बिष्ट द्वारा टैक्सी स्टैण्ड तिराहे के पास चैकिंग बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की नई स्कूटी यामाहा फैशिनो को रोक कर चैक करने पर पाया कि *एक नाबालिग वाहन चालक बिना हेलमेट चला रहा था ,नाबालिग चालक की उम्र 14 वर्ष 6 माह (आधार कार्ड के अनुसार) होना पाया गया। नाबालिग वाहन चालक के पिता रोबिन कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी खजान चन्द मेंशन हाउस नियर सीतापुर मोड़ अल्मोड़ा को मौके पर बुला कर नाबालिग को उनके सुपुर्द किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका


नाबालिग वाहन चालक के अभिभावक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 25000/रु का चालान कर वाहन को सीज किया गया।
अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना दे l

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल --श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119