uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त- डीएम ने दिए युद्धस्तर पर काम के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर 2026 तक गड्ढामुक्त करने के निर्देशों के बाद नैनीताल जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले की सड़क निर्माण एजेंसियों को युद्धस्तर पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां 15 सितंबर तक पूरी कर ली जाएं। इसमें क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे, मरम्मत के एस्टीमेट तैयार करना, टेंडर प्रक्रिया पूरी करना और गिट्टी, डामर सहित अन्य आवश्यक निर्माण सामग्री की व्यवस्था करना शामिल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र

उन्होंने कहा कि बारिश थमते ही 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच जिले की सड़कों पर मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का काम तेजी से कराया जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी न हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित

डीएम ने स्पष्ट किया कि केवल गड्ढे भरना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि सड़कों को उच्च गुणवत्ता के साथ तकनीकी रूप से दुरुस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

प्रशासन का लक्ष्य है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पूरी कर उन्हें सुरक्षित, सुगम और पूरी तरह गड्ढामुक्त बनाया जाए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119