uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
बनबसा। पांच दिन से घर से लापता 36 वर्षीय सूरज चंद पुत्र स्व. विक्रम चंद, निवासी भजनपुर का शव मंगलवार शाम खटीमा रेलवे स्टेशन के पास तालाब किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के लापता होने के बाद से परिजन और परिचित लगातार उसकी तलाश में जुटे थे।
जानकारी के अनुसार सूरज चंद 28 अगस्त से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने बनबसा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस के साथ ही परिजन और परिचित उसकी तलाश कर रहे थे।
मंगलवार शाम कुछ लोग खटीमा रेलवे स्टेशन के पास स्थित तालाब में मछली पकड़ने पहुंचे। इसी दौरान उन्हें तालाब के किनारे एक शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की। बाद में शव की पहचान लापता सूरज चंद के रूप में हुई।
सूरज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि मृतक के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि सूरज चंद के परिजनों की ओर से बनबसा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन
UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत