पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू(नैनीताल)। ग्राम सभा पदमपुर देवलिया में इस वर्ष भी प्रतिवर्ष की भांति भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए इस वर्ष श्रीकृष्ण की झांकी को और आकर्षक एवं भव्य बनाने पर चर्चा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 4 सितंबर को शाम पांच बजे से ग्राम सभा में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली जाएगी। झांकी पूर्व की भांति ग्राम सभा के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। इसके बाद रात्रि में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। रात 12 बजे निकट स्थित शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधि-विधान और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर जन्मोत्सव को सफल बनाने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों ने आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां भी तय कीं और झांकी को आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बैठक में पंडित आनंद बल्लभ जोशी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष सौरभ कबड़ाल, गिरीश खोलिया, रवि कबड़वाल, हीरा वल्लभ कबड़वाल, मोहन चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह मेहरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119