खामियां मिलने पर बाजपुर में 3 स्टोन क्रशर सील
काशीपुर। डीएम की गई बैठक के बाद सख्त हुए अधिकारी अवैध खनन के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई कर रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर खनन अधिकारी अमित गौरव ने टीम के साथ तीन स्टोन क्रशरों में छापेमारी की। नापजोख में यहां माल क्षमता से अधिक मिलने पर तीनों क्रशरों को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है। लगातार अवैध खनन और ओवरलोड की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसका संज्ञान लेकर डीएम उदयराज सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देशन के बाद खनन अधिकारी अमित गौरव टीम के साथ शुक्रवार को मां भगवती स्टोन क्रशर पहुंचे। यहां पर स्टॉक क्षमता से अधिक निकला जो कि अवैध खनन की श्रेणी में आया। साथ ही कागजातों में भी कमियां मिलीं। इसके बाद इस क्रशर को सील कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने सिंह मिनरल पार्ट-2 एवं अमृत स्टोन क्रशर में भी छापेमारी की।
इन क्रशरों में भी खामियां सामने आने पर इनको भी अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया, साथ ही इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है। खनन अधिकारी अमित गौरव ने बताया कि क्षेत्र से लगातार अवैध खनन व ओवरलोड की शिकायतें सामने आ रही हैं। कुछ क्रशर नियमों के आधार पर काम कर रहे हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ क्रशर संचालक नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन का काम कर रहे हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार