4.95 ग्राम स्मैक के साथ द्वाराहाट का युवक गिरफ्तार -बेचने की बात कबूली

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सिडकुल क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़कर उसके कब्जे से 4.95 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी ने पूछताछ में नशा करने के साथ-साथ स्मैक बेचने की बात भी स्वीकार की है।


जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, एसआई हेम चंद्र सिंह और एसआई अनिल मेहता पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुराने सिटी पार्क के पास एक युवक पुलिस को देखकर तेजी से अंधेरे की ओर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय सिंह बिष्ट पुत्र गंगा सिंह बिष्ट निवासी ग्राम सैनी सुनोली कफड़ा, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) हाल निवासी ट्रांजिट कैंप बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खुद स्मैक का सेवन करता है और बेचने का काम भी करता है। उसने यह भी बताया कि वह स्मैक ट्रांजिट कैंप निवासी ‘ददा’ नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119