तेज रफ्तार थार का कहर: स्कूटर सवार युवक की मौत -दो गंभीर, आरोपी छात्र फरार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। क्लेमनटाउन क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार स्कूटर को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस दर्दनाक घटना में हरियाणा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 11:30 बजे सत्य शाही मार्ग पर हुई। स्कूटर सवार यशु चौधरी, रितिक चौहान और वंश पुंडीर खाना लेने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया।
हादसे में 26 वर्षीय यशु चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रितिक चौहान और वंश पुंडीर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। रितिक चौहान के दोनों पैरों में कई जगह फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जिससे उसके ठीक होने में लंबा समय लग सकता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


मृतक के मामा प्रवीण कुमार (निवासी शामली, यूपी) की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह के मुताबिक, थार वाहन को वैभव सिंह यादव (मूल निवासी गाजीपुर, यूपी) चला रहा था, जो सुभाषनगर स्थित एक यूनिवर्सिटी का छात्र है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


नंबर प्लेट उतारने की कोशिश
हादसे के बाद घायल युवकों के दोस्तों ने कार का पीछा किया। ओगल भट्टा के पास कार खड़ी मिली, जहां आरोपी नंबर प्लेट उतारने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान धक्का-मुक्की कर वह फरार हो गया, जबकि उसके दो साथी—मंजीत यादव और साहिल गुप्ता—को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों के नशे में होने की भी बात सामने आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119