हल्द्वानी किसान सेवा सहकारी समिति का 60वाँ वार्षिक अधिवेशन संपन्न -19.91 करोड़ का बजट प्रस्तुत
हल्द्वानी। बहुउद्देशीय हल्द्वानी किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड का 60वाँ वार्षिक अधिवेशन समिति मुख्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन प्रबंध निदेशक सुरेश सिंह मेहता ने किया। उन्होंने समिति की आगामी कार्ययोजना और वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 19.91 करोड़ रुपये का व्यवसायिक बजट प्रस्तावित किया गया है। समिति को इस वर्ष लगभग 6.80 लाख रुपये का शुद्ध लाभ होने का अनुमान है। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए समिति की अधिकतम दायित्व सीमा 21.16 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने समिति के सदस्यों के अंशधन पर 4 प्रतिशत की दर से लाभांश देने की घोषणा की, जिसका सदस्यों ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी ने समिति की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऋण सीमा बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को समय पर उर्वरक और साइलेज की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी और कृषि कार्यों में सहूलियत मिलेगी।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष बलकार सिंह, वरिष्ठ संचालक चन्दन सिंह नेगी सहित समिति के सभी संचालक, सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिवेशन के समापन की घोषणा की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर