कनाडा भेजने के नाम पर 6.44 लाख की ठगी -पासपोर्ट और खाली चेक लेकर एजेंट फरार
काशीपुर। विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित शमी पुत्र खुर्शीद अहमद ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल नरेश चौहान को लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह अपने भतीजे मुजीबुर्रहमान और भांजे समीर को कनाडा भेजना चाहते थे। इसके लिए वे काशीपुर और अफजलगढ़ स्थित एक ओवरसीज एजेंट के संपर्क में आए।
बताया गया कि दोनों युवकों को कनाडा भेजने के लिए 20 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। आरोप है कि एजेंट को 6.44 लाख रुपये एडवांस दिए गए, जबकि बाकी रकम कनाडा पहुंचने के बाद देने की बात तय हुई थी।
पीड़ित का आरोप है कि एजेंट ने सुरक्षा के नाम पर दोनों युवकों के असली पासपोर्ट और हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक अपने पास रख लिए। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी न तो वीजा लगा और न ही युवकों को विदेश भेजा गया।
जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें धमकियां दी जाने लगीं। मामले में कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर