चुनावी मोड में धामी सरकार : अप्रैल में 29 विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की होगी मैराथन समीक्षा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ ही सरकार अब चुनावी तैयारी के संकेत भी देने लगी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अप्रैल माह में छह चरणों में प्रदेश के 29 विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक करेंगे। इन बैठकों में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता का विस्तृत आकलन किया जाएगा।


सरकार के इस कदम को महज प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसे आगामी चुनावों से पहले सरकार के कामकाज को तेज करने और जनता के बीच मजबूत संदेश देने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी इन दिनों लगातार लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने पर जोर दे रहे हैं। इसी कड़ी में वह 6 अप्रैल से मुख्यमंत्री घोषणाओं की चरणबद्ध समीक्षा शुरू करने जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


शासन ने सभी जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे घोषणा पोर्टल पर सभी योजनाओं और घोषणाओं की अद्यतन जानकारी अपलोड करें और पूरी तैयारी के साथ प्रस्तुतीकरण दें। बताया जा रहा है कि पहली बार इतने व्यवस्थित तरीके से मुख्यमंत्री घोषणाओं की एक साथ व्यापक समीक्षा की जा रही है, जिससे प्रशासनिक जवाबदेही तय होने के साथ ही सरकार की कार्यशैली का स्पष्ट संदेश भी जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल के लगातार तीसरे साल विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. बीपी जोशी


जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 अप्रैल को यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडौन और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा होगी। 7 अप्रैल को थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग क्षेत्रों की बैठक होगी।


इसके बाद 10 अप्रैल को कुमाऊं मंडल के लालकुआं, भीमताल, नैनीताल, कालाढूंगी, काशीपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, सितारगंज और रामनगर विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


13 अप्रैल को डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट और बागेश्वर, 15 अप्रैल को सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर और जागेश्वर तथा 16 अप्रैल को चंपावत विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा प्रस्तावित है।


स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री धामी अब घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई के पक्ष में नहीं हैं। समीक्षा बैठकों में विकास कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि तय समय में योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119