बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला पूर्व अधिकारी पहुंचा जेल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र में आठ साल की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी सेवानिवृत्त खाद्यापूर्ति अधिकारी को पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं सोमवार को पीड़ित बच्ची व मां के बयान दर्ज कराए जाएंगे। शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे स्कूल की छुट्टी से घर लौट रही एक आठ साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मुखानी थाना क्षेत्र के निवासी पूर्व अधिकारी गोपाल सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सरयू में बहे 8 वर्षीय मासूम की तलाश दूसरे दिन भी जारी -पुलिस-एनडीआरएफ का युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान

मामले में देर रात विशेष मजिस्ट्रेट की अनुमति से हल्द्वानी उप कारागार भेज दिया गया। गिरफ्तारी से पहले महिला पुलिस कर्मी ने बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज किए थे। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि सोमवार को पॉक्सो कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने एक बार फिर 364 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त --निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119