9 दिन की प्रसूता को पति ने बेरहमी से पीटा -112 पर शिकायत, मामले की जांच शुरू

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जिले में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। किसी बात को लेकर पति ने अपनी 9 दिन की प्रसूता पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घायल महिला को उसके मायके वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पीड़िता ने 112 पर फोन कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।


जानकारी के अनुसार छाती मनकोट निवासी सुरेंद्र कुमार ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ मारपीट कर दी। सरिता ने घटना की सूचना अपने मायके वालों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बुधवार को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


पीड़िता सरिता ने बताया कि 3 मार्च को उसने बेटे को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्चे की हालत नाजुक होने पर उसे अल्मोड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से घर लौटने के बाद से ही उसका पति आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। आरोप है कि बीती रात सुरेंद्र ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसके मुंह और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि सरिता के ससुराल वाले पहले भी उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। छह माह पहले भी वह परेशान होकर अपने मायके करूली आकर रहने लगी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


घटना की सूचना मिलने पर बुधवार को पुलिस भी पीड़िता के घर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति दिल्ली में एक होटल में काम करता है। घटना के बाद पीड़िता काफी डरी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119