तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत -एक युवक गंभीर घायल
हल्द्वानी। बेस अस्पताल के पास विगत देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:25 बजे बेस अस्पताल के समीप सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि पल्सर बाइक (यूके 04 एएन 5778) का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान बाइक ने एक रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि रिक्शा चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक सवार भी हादसे में जख्मी हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत बेस अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर रूप से घायल नरेश सिंह (25) पुत्र हरीश सिंह निवासी लालडांठ को हालत नाजुक होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं हादसे में घायल बाइक सवार सूरज बिष्ट (25) पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट निवासी गजर, थाना मुक्तेश्वर का पहले बेस अस्पताल में उपचार किया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे भी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और रिक्शा को कोतवाली हल्द्वानी परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम