हल्द्वानी में ज्वेलर्स शोरूम का कर्मचारी एक करोड़ की हेराफेरी कर फरार -मां-बेटे को लेकर गायब

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। शहर के बहुचर्चित स्वर्णिका ज्वेलर्स का एक कर्मचारी करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी कर अपनी मां और बेटे को साथ लेकर हल्द्वानी से फरार हो गया है। मामले में कर्मचारी की पत्नी और शोरूम प्रबंधन ने मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


जानकारी के अनुसार स्वर्णिका ज्वेलर्स प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनके शोरूम में काम करने वाला कर्मचारी तरुण जैन, जो मूल रूप से राजस्थान का निवासी है, पिछले कुछ वर्षों से मुखानी क्षेत्र की श्याम विहार कॉलोनी फेस-2 में अपनी मां और बेटे के साथ किराये के मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी शोभा जैन उससे अलग रहती थी और समय-समय पर बेटे से मिलने आती थी।


बताया जा रहा है कि 5 मार्च की दोपहर तरुण जैन अपनी मां और बेटे को लेकर अचानक घर से चला गया। वह मकान के नीचे वाले हिस्से में रहता था, जबकि मकान मालिक ऊपर के हिस्से में अपने परिवार के साथ रहते हैं। 6 मार्च को जब मकान मालिक नीचे आए तो उन्होंने देखा कि कमरे के बाहर ताला लगा हुआ है। पहले उन्हें लगा कि वह किसी रिश्तेदारी में गया होगा, क्योंकि हल्द्वानी में उसके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


लेकिन जब दो दिन तक वह वापस नहीं लौटा तो मकान मालिक ने उसके रिश्तेदारों से फोन पर संपर्क किया। वहां से भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मकान मालिक ने यह भी बताया कि शोरूम की ओर से तरुण को आने-जाने के लिए दिया गया वाहन घर के बाहर सड़क पर खड़ा मिला, जिसका दरवाजा खुला था और चाबी डैशबोर्ड में ही रखी हुई थी। इससे उन्हें संदेह हुआ।


इसके बाद मकान मालिक ने तरुण की पत्नी शोभा जैन से संपर्क किया। शोभा ने बताया कि तरुण और उसकी मां का फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है और वह भी काफी परेशान है। बाद में जानकारी मिली कि तरुण अपनी मां और बेटे को लेकर दिल्ली किसी परिचित के यहां पहुंचा था और वहां से सुबह ऑटो में बैठकर बस स्टेशन के लिए निकल गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


शोभा जैन ने मुखानी थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका और तरुण का न्यायालय में तलाक का मामला चल रहा है, जिसकी अंतिम सुनवाई 10 मार्च को होनी थी। समझौते के तहत तरुण को उसे 10 लाख रुपये देने थे, लेकिन उसने अब तक केवल एक लाख रुपये ही दिए थे और उससे पहले ही वह फरार हो गया। शोभा का कहना है कि उसे अपने बेटे की चिंता सता रही है और वह उसे वापस चाहती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि तरुण का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


बुधवार को दोपहर करीब 3:30 बजे शोभा जैन, स्वर्णिका ज्वेलर्स के कर्मचारी रमन चंद्र त्रिपाठी, शोरूम के गार्ड और अन्य कर्मचारी श्याम विहार कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने कमरे का ताला काटकर अंदर रखे सामान की वीडियोग्राफी की और इसके बाद कमरे पर दूसरा ताला लगाकर चाबी शोभा जैन को सौंप दी।


रमन चंद्र त्रिपाठी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तरुण जैन ने स्वर्णिका ज्वेलर्स से करीब एक करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। मार्च क्लोजिंग के बाद ही सटीक रकम का पता चल सकेगा।


उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने तरुण की कथित प्रेमिका को पूछताछ के लिए बुलाया था। उसने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी से 3 मार्च तक वह तरुण के संपर्क में थी, लेकिन उसके बाद से वह उससे नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार कर्मचारी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119