खटीमा: विधायक का मोबाइल हैक -ठगों ने ‘आई नीड हेल्प’ भेजकर मांगे पैसे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

खटीमा। साइबर ठगों ने नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा का मोबाइल गुरुवार को हैक कर लिया। ठगों ने उनके नंबर से लोगों को “आई नीड सम हेल्प” का मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


मैसेज मिलने पर कुछ लोगों ने जवाब देकर वजह पूछी, तो ठगों ने अस्पताल में जरूरत बताकर पैसों की मांग शुरू कर दी। इस दौरान जब परिचितों ने विधायक को कॉल कर जानकारी ली, तब मामला सामने आया कि उनका मोबाइल हैक हो चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


विधायक ने तुरंत इसकी सूचना साइबर सेल रुद्रपुर को दी। जांच में सामने आया कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया गया था, जिसे बाद में रिकवर कर लिया गया।
सावधानी जरूरी:
ऐसे मामलों में किसी भी संदिग्ध मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें और पैसे भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे कॉल कर पुष्टि जरूर करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119