विधवा को 53 लाख का चूना! फर्जी रजिस्ट्री दिखाकर प्लॉट-भूमि के नाम पर ठगी -कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र की एक विधवा महिला ने पड़ोसी समेत चार लोगों पर जमीन और प्लॉट बेचने के नाम पर 53 लाख रुपये की ठगी करने तथा फर्जी रजिस्ट्री दस्तावेज थमाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

हरिप्रिया नगर, नन्दपुर निवासी दशरथी गर्वयाल के अनुसार मार्च 2023 में उनके पड़ोसी मनोज कुमार सिंह धपोला ने भगवानपुर क्षेत्र में एक प्लॉट दिखाकर 20 लाख रुपये में सौदा कराया। आरोप है कि मनोज ने उन्हें कथित भूमि स्वामिनी पुष्पा बोरा से मिलवाया और नकद व चेक के माध्यम से पूरी रकम दिलवा दी। बाद में तहसील से प्राप्त दस्तावेजों की जांच में रजिस्ट्री संबंधी कागजात फर्जी पाए गए।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद सितंबर 2023 में आरोपियों ने अल्मोड़ा के हवालबाग क्षेत्र में 10 नाली भूमि दिखाकर 33 लाख रुपये और ले लिए, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। इस तरह उनसे कुल 53 लाख रुपये की कथित ठगी की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

महिला का कहना है कि जब उसने अपनी रकम और फर्जी दस्तावेजों को लेकर सवाल उठाए तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार उसके पति का वर्ष 2022 में निधन हो चुका है। उसने पहले थाना मुखानी और बाद में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण में दस्तावेजों और लेन-देन की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119