उत्तराखंड…डांट के बाद उठाया खौफनाक कदम! -15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड क्षेत्र के जीतपुर नेगी में 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

जानकारी के अनुसार जीतपुर नेगी निवासी प्रकाश राम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी 15 वर्षीय पुत्री खुशी रविवार शाम घर पर थी। परिजनों के मुताबिक किसी बात को लेकर उन्होंने किशोरी को डांट दिया था, जिससे वह नाराज होकर घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई।

काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आई तो परिजन उसे देखने कमरे में पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। किशोरी कमरे के अंदर फंदे से लटकी हुई मिली। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि किशोरी की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119