पीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क -रूट पर निर्माण कार्यों की अनुमति निरस्त

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi के संभावित प्रतिभाग और जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रशासन ने संभावित वीआईपी रूट पर चल रहे सभी निर्माण कार्यों की पूर्व में दी गई अनुमतियां कार्यक्रम तक तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं।


जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की व्यापक समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर लिया जाए और मार्ग पर सौंदर्यीकरण, डिवाइडर मरम्मत, सड़क सुधार समेत अन्य कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित रूट पर अंडरग्राउंड केबलिंग कार्यों के तहत सड़क किनारे पड़ी केबलों को तुरंत हटाया जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैठने की समुचित व्यवस्था, मोबाइल शौचालय और अन्य आधारभूत सुविधाओं को समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


नगर निगम को कार्यक्रम स्थल और संभावित रूट पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। डीएम सविन बंसल ने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


बैठक में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ अभिनव शाह, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम प्रवीन कुमार, एडीएम केके मिश्रा, एसपी सिटी प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119