गिरोह बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे हड़पने वाले गैंग की महिला सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने गिरोह बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे हड़पने वाले गैंग की महिला सदस्य को गिरफ्तार कर कर लिया। गिरोह का सरगना पहले ही जेल भेजा जा चुका है। गिरोह के दो सदस्य फरार चल रहे हैं। रुड़की के झबरेड़ा थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि 10 अप्रैल को कोतवाली मंगलौर में महिला राजेश तथा कृष्णकांत, विनोद और डेविड निवासी जुर्स कंट्री ज्वालापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
उन पर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप था। पुलिस ने इस मामले में चारों अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी थी। गैंग के सरगना कृष्णकांत को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नारसन खुर्द से आरोपी महिला राजेश निवासी जुर्स कंट्री ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया। टीम में थाना प्रभारी अंकुर शर्मा, महिला कांस्टेबल पूजा तोमर और बसंत कुमार मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी