ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में खेल, संस्कृति और नवाचार का भव्य संगम

खबर शेयर करें 👉

भीमताल, 20 अप्रैल 2026। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर में सोमवार को ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता का अनूठा माहौल देखने को मिला। परिसर में बास्केटबॉल, क्रिकेट और वॉलीबॉल की कैंपस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा और पर्वतीय वादियों के बीच खेल मैदानों में रोमांचक मुकाबलों की शुरुआत हुई।


इसी अवसर पर पाँच दिवसीय 3डी प्रिंटिंग कार्यशाला का भी उद्घाटन किया गया। कार्यशाला में केंद्रीय टूल रूम एवं प्रशिक्षण केंद्र, भुवनेश्वर (एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार) से आए विशेषज्ञ निर्मल कुमार साहू ने विद्यार्थियों को 3डी प्रिंटिंग की आधुनिक तकनीकों, प्रोटोटाइपिंग तथा चिकित्सा और निर्माण क्षेत्रों में इसके उपयोगों की जानकारी दी। उन्होंने एफडीएम, एसएलए, डीएलपी और एसएलएस जैसी उन्नत तकनीकों से भी विद्यार्थियों को परिचित कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के विशेषज्ञों ने एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया। इस सत्र में अविक अग्रवाल, देवेश तुलश्यन और मयंक के ने एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा इंजीनियरिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल, प्रोजेक्ट्स और हैकाथॉन में सक्रिय भागीदारी के महत्व के बारे में भी बताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित क्रिएटिव फोटोग्राफी कार्यशाला में प्रोफेशनल फोटोग्राफी मेंटर वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को डीएसएलआर कैमरा संचालन, कम्पोजिशन, पर्सपेक्टिव, नाइट फोटोग्राफी और पैनोरमा तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभवों के साथ ‘छोटा कैलाश’, ‘मिल्की वे’ और मुनस्यारी की शानदार तस्वीरें भी साझा कीं।
सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों ने “देवभूमेः: दिव्यदर्शनम्” नामक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से उत्तराखंड की देव संस्कृति को जीवंत कर दिया। कुमाऊँ के लोकदेवताओं गोल्ज्यू देवता, गंगनाथ देवता और नंदा देवी पर आधारित नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागर परंपरा पर आधारित इस प्रस्तुति ने क्षेत्र की आध्यात्मिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे


खेल, संस्कृति और ज्ञान का यह अनूठा संगम ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर की समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहाँ युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119